फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाहन चोरों के रैकेट का खुलासा, 40 डाई बरामद

वाहन चोरों के रैकेट का खुलासा, 40 डाई बरामद

Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों के रैकेट का खुलासा, 40 डाई बरामद
ज्ञानपुर। अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह की तलाश से जिलेे में छह दिनों से जमी कानपुर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। चार दिन पहले पकड़े गए गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर पुलिस ने गजधरा निवासी संजय बिंद के घर से 40 डाई (धातुओं में बदलाव करने वाला उपकरण) बरामद किया। साथ ही घाटमपुर, नथईपुर और गजधरा से 30 दुपहिया और चार पहिया बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

कानपुर में एक वाहन चोर गिरोह के निशानदेही पर जिले में शुक्रवार की रात पहुंची कानपुर पुलिस ने गजधरा से संजय बिंद और नथईपुर से कृष्ण मोहन बिंद को गिरफ्तार किया था। उनके निशानदेही पर करीब 10 से अधिक दुपहिया और चार पहिया शनिवार को बरामद हुए थे। कड़ाई से पूछताछ के बाद कानपुर पुलिस, गोपीगंज और पाली चौकी पुलिस के सहयोग से घाटमपुर, नथईपुर, गजधरा से करीब 30 वाहन बरामद कर चुकी है। मंगलवार की रात गजधरा गांव में 40 डाई को बरामद किया। उक्त डाई से चोरी के वाहनों का चेचिस नंबर से लेकर अन्य तथ्य को मिटा दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि चोरी के वाहनों का फर्जी तरीके से कागजात भी तैयार कर लिया जाता है। इसमें एआरटीओ कार्यालय के एक आउटसाइडर भी शामिल है जो गिरफ्तार संजय बिंद के एक सहयोगी के माध्यम से कागजों को गलत तरीके से बनवाता था। सबसे अहम बात है कि पुलिस को फर्जी आरसी के साथ पांच बुलेट भी चोरी की मिली हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। कानपुर पुलिस के साथ जिले की पुलिस इन लोगों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed