{"_id":"5aad77114f1c1bae758b5f3b","slug":"121521317649-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के होली मिलन में खूब उड़े गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के होली मिलन में खूब उड़े गुलाल
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। व्यापारियों की ओर से शनिवार को कुसौली बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही भाईचारा को कायम रखने की अपील की गई।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि एक-एक गांव का विकास कराने का प्रयास किया जा रहा है। इंटरलाकिंग, सड़कें बनाकर गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। होली मिलन समारोह से समाज में सौहार्द की भावना बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की पत्नी और मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्र ने व्यापारियों से कहा कि उनके मान-सम्मान में आंच नहीं आने पाएगी। सत्ता में रहें चाहे न रहें, हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी गायक राजेश परदेशी, कोमल, ऊषा संग मथुरा से आए कलाकारों ने होली पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संचालन शीतला बिंद और आभार मुनेश्वर गुप्ता ने जताया।