फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज होगा भदोही महोत्सव का आगाज

आज होगा भदोही महोत्सव का आगाज

Fri, 16 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
आज होगा भदोही महोत्सव का आगाज
ज्ञानपुर। जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे भदोही महोत्सव का शुक्रवार को भव्य आगाज होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को बृहस्पतिवार को देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के तीन दिवसीय आयोजन की पहली शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा की स्वर लहरियों से सजेगी। वहीं, बॉलीवुड के सभी नामचीन कलाकारों की हूबहू आवाज निकालने में माहिर मिमिक्री कलाकार नागेश बुरबुरे लोगों को अपनी कला से गुदगुगाएंगे।
विज्ञापन

प्रतिभाओं को मंच देने और खेलकूद-योग आदि के जरिए सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से भदोही जिले में पहली बार भदोही महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम भदोही नगर, मूसीलाटपुर स्टेडियम और ज्ञानपुर नगर में विभिन्न स्थानों पर होगा। 16 मार्च से आरंभ हो रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन भदोही नगर के भिखारीपुर मैदान में डॉ. एस व्यासा विश्वविद्यालय बंगलूरू के कुलाधिपति और आयुष मंत्रालय के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. एचआर नगेंद्र करेंगे। पहले दिन योग शिविर से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सुबह मैराथन और शाम को संगीत संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ भाजपा नेता कलराज मिश्र, सुनील बंसल और विजय बहादुर पाठक भी शिरकत करेंगे। इस शाम को भजन और गजल सम्राट अनूप जलोटा अपने सुरों से सजाएंगे। तीन दिनी कार्यक्रम का खास आकर्षण दिव्यांग मैराथन, दिव्यांग क्रिकेट और दिव्यांगजनों के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम होगा। ये कार्यक्रम अलग-अलग दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य आयोजक फिल्म निर्माता-निर्देशक कृष्णा मिश्रा ने बताया कि 17 मार्च को दिव्यांग मैराथन, एथलेटिक्स कबड्डी और 18 को कवि सम्मेलन और भगवती जागरण कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। अंतिम दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और स्वतंत्रदेव सिंह भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed