फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फर्जी बिल बनाने के लिए बिल बुक के दो पन्ने गायब

फर्जी बिल बनाने के लिए बिल बुक के दो पन्ने गायब

Tue, 06 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बिल बनाने के लिए बिल बुक के दो पन्ने गायब
वाराणसी। जलकल विभाग के कर्मचारियों का फर्जीवाड़ा करने का प्लान उस समय फेल हो गया जब बिल बुक के पन्नों के गायब होने की जानकारी विभाग के अधिकारियों को मिल गई। विभाग के अधिकारियों ने एक ओर जहां इन पन्नों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, वहीं संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई है। साथ ही, अन्य बिल बुकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मार्च माह में सभी विभागों की वसूली जोर-शोर से होती है। ऐसे में फर्जीवाड़ा करने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं। इस तरह के फर्जीवाड़े का एक मामला जलकल विभाग के कचहरी स्थित कार्यालय का सामने आया है। जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी सक्रिय ह्रो गए और उस बिल के नंबर को सार्वजनिक करते हुए उसके प्रयोग पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार वसूली में इस्तेमाल होनेे वाले फार्म दो के बुक संख्या 14104 के दो पन्ने सोलह फरवरी से गायब हैं। इसकी जानकारी विभाग के सचिव सीवी यादव को मिली। सीबी यादव ने इस बुुक की पूरी जांच कराई, जांच में पता चला कि दो पेज गायब हैं।
विज्ञापन

इस पर तत्काल बुक को कब्जे में ले लिया साथ ही इस साल प्रयोग होने वाले सभी बुकों की जांच भी की जा रही है। सचिव ने बताया कि सादे पेज होने के चलते कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। संबंधित थाने में इसकी सूचना भी दी गई। इसके बाद भी अगर किसी कर्मचारी द्वारा इन गायब पन्नों का प्रयोग किया जाता है तो उसको अमान्य करते हुए कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार तीन चार साल पहले भी जलकल विभाग से बिल बुक के पन्ने गायब हुए थे, जिसमें तीन चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed