{"_id":"5a7765f54f1c1b410b8b70be","slug":"121517774325-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा एक्सप्रेस से महिला यात्री का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा एक्सप्रेस से महिला यात्री का सामान चोरी
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस में शनिवार की रात चोरों ने मऊ की महिला यात्री के दो मोबाइल फोन और नकदी समेत हजारों का सामान उड़ा दिया। इसके बाद चेन पुलिंग कर ज्ञानपुर रोड स्टेशन के होम सिग्नल पर उतरकर गए।
शनिवार की रात कानपुर से गोरखपुर जाने वाली 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस मऊ जिले की नई बस्ती की रहने वाली प्रतीक्षा राय सफर कर रही थीं। इलाहाबाद से ट्रेन छूटने के बाद उन्हें नींद आने लगी थी। रास्ते में किसी समय चोरों ने उनके बैग से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। करीब 12:30 साढ़े ट्रेन ज्ञानपुर रोड स्टेशन के होम सिग्नल के पास पहुंची तो चोर चेन पुलिंग कर भाग निकले। इसके कुछ समय बाद महिला को सामान चोरी होने की जानकारी हुई। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ इलाहाबाद के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, नरेंद्र यादव और एसआई राजाराम पांडेय रविवार को सुबह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर छानबीन करने पहुंचे। वहीं, माधोसिंह के जीआरपी चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।