फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कथित संत के चंगुल से मुक्त कराई किशोरी

कथित संत के चंगुल से मुक्त कराई किशोरी

Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कथित संत के चंगुल से मुक्त कराई किशोरी
औराई। क्षेत्र के नटवां औरंगाबाद में तंबू लगा कर संचालित हो रहे आश्रम में रविवार को औराई पुलिस ने छापा मारकर जौनपुर की एक किशोरी को मुक्त कराया। मेडिकल मुआयना कराने के बाद किशोरी को उसके परिवारीजनों को सौंप दिया गया। साथ ही आश्रम संचालक कथित संत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई से आश्रम समेत आसपास के इलाके में खलबली मच गई। आश्रम में 50 से अधिक युवक-युवतियां मौजूद हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर के विंध्याचल निवासी राजेंद्र प्रसाद औराई क्षेत्र के नटवां औरंगाबाद गांव के बाहर टेंट लगाकर आश्रम चलाते हैं। बताया जाता है कि खुद को संत कहने वाले राजेंद्र प्रसाद समता मूलक समाज की स्थापना के लिए युवाओं के माध्यम से गांव-गांव अंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार कराते हैं। इसके लिए उसने आश्रम में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों को रखा है, जिन्हें दो से तीन हजार मानदेय देता है। रविवार को जौनपुर के सुरेरी निवासी राम विलास यादव ने औराई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी भांजी को बहला फुसला कर कथित संत अपने आश्रम में रखे हुए है। तहरीर मिलने के औराई एसओ सुनील दत्त दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख वहां मौजूद राजेंद्र प्रसाद और युवक-युवतियां लामबंद हो गईं। हल्के विरोध के बाद पुलिस किशोरी को मुक्त करा कर अस्पताल ले गई। वहां मेडिकल कराने के बाद उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। साथ ही आश्रम संचालक राजेंद्र प्रसाद, उसके बेटे सूरज कुमार, मनीष कुमार, राम आसरे और रूबी बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। औराई सीओ पवन कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, अपने समर्थकों के साथ राजेंद्र प्रसाद भी थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव पहुंचाना और बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देना उनका मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed