फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार्ज हुआ चौक में बना जिले का पहला जीआईएस उपकेंद्र

चार्ज हुआ चौक में बना जिले का पहला जीआईएस उपकेंद्र

Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चार्ज हुआ चौक में बना जिले का पहला जीआईएस उपकेंद्र
वाराणसी। इंटीग्रेटेड पावर डेललपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत पावरग्रिड ने 33/11 केवी का 20 एमवीए क्षमता का चौक उपकेंद्र बनाया है। जीआईएस तकनीक (गैस इंसुलेटेड सिस्टम) का वाराणसी में पहला उपकेंद्र है। इस उपकेंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद इसे टेस्ट चार्ज किया गया। यह उपकेंद्र अब आपूर्ति के लिए तैयार हो गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व इससे आपूर्ति बहाल कर देगा। पावर ग्रिड के जीएम नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के छोटी जगह में इसे विशेष डिजाइन करके बनाया गया है। 48 फाउंडेशन जो लगभग 16 मीटर नीचे गई है। इस उपकेंद्र में आधुनिक रिले सिस्टम लगाया गया है। इस उपकेंद्र में दो 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी नीरज पांडेय के अनुसार इस उपकेंद्र से छह फीडर निकाले गए हैं। जो टाउनहाल और गोदौलिया के उपकेंद्र के भार को कम करेंगे। इसके चालू होने से चौक, गोदौलिया, टाउनहाल में गुणवत्ता युक्त निर्बाध आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed