{"_id":"5a5fb9204f1c1b72268b4fbd","slug":"121516222752-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका की कला-संस्कृति से रूबरू होंगे बीएचयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका की कला-संस्कृति से रूबरू होंगे बीएचयू छात्र
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्रीलंका की लोक कला संस्कृति से बीएचयू के छात्र-छात्रा रूबरू हो सकेंगे। इसकी पहल संगीत एवं मंच कला संकाय के नृत्य विभाग ने की है। विदेश मंत्रालय के अधीन संस्था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहयोग से इसके लिए श्रीलंका के ठुरया ग्रुप के कलाकार बीएचयू आ रहे हैं। दस सदस्यीय इस ग्रुप की ओर से 18 जनवरी को श्रीलंकाई लोकनृत्य की प्रस्तुति के साथ वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं को परिचित कराया जाएगा।
गीत-संगीत के साथ ही नृत्य की अलग-अलग विधाओं के बारे में छात्र परिचित हो सकें, इसको लेकर संकाय की ओर से समय-समय पर इस तरह के आयोजन कराए जाते रहे हैं। पिछले दिनों मणिपुरी नृत्य, बांग्लादेश से आई टीम के साथ ही इस बार श्रीलंका से दस सदस्यीय ग्रुप ठुरया की प्रस्तुति छात्रों को देखने को मिलेंगी। नृत्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. विधि नागर ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अलग-अलग प्रांतों के साथ ही विभिन्न देशों की संस्कृति से रूबरू कराना है। संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे से होने वाले इस आयोजन के लिए ठुरया ग्रुप के कलाकार गुरुवार दोपहर तक बनारस आ जाएंगे। समारोह में सांस्कृतिक संबंध परिषद के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग सिंह समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।