फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्मार्ट लाइटिंग से दमकेगा बाबा विश्वनाथ का दरबार

स्मार्ट लाइटिंग से दमकेगा बाबा विश्वनाथ का दरबार

Sun, 24 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट लाइटिंग से दमकेगा बाबा विश्वनाथ का दरबार
वाराणसी। स्वर्ण शिखरों वाले बाबा विश्वनाथ के मुक्तांगन में अब स्मार्ट लाइटिंग होगी। विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने शनिवार को स्मार्ट लाइटिंग योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के लिए बजट का निर्धारण न्यास करेगा। इसके अलावा विस्तारीकरण-नवीनीकरण योजना के तहत मंदिर परिसर से लगे पांच भवनों को खरीदने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। 3.28 करोड़ रुपये से अधिक के संशोधित बजट समेत कर्मचारियों-पुजारियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। जबकि सैद्धांतिक सहमति न बन पाने के कारण शॉपुरी मॉल खरीदने के अतिरिक्त प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में स्मार्ट लाइटिंग योजना के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। ऊर्जा मंत्रालय के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए न्यास ने इसके लिए बजट जारी करने की भी घोषणा की। विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत पांच भवनों की खरीद के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई लेकिन न्यास ने कहा कि न्यासियों की कमेटी की ओर से भवनों के स्वामित्व और कब्जे से संबंधित परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद इसे अगली बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में 43 स्थानों पर एचडी कैमरे लगाने के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए ताकि गर्भगृह से लेकर विग्रहों और अन्य चिह्नित स्थानों पर कैमरे लगाने के साथ ही उनकी मॉनीटरिंग कराई जा सके। कैमरा लगाने से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी अधिकृत एजेंसी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अहम प्रस्तावों में से एक बांस फाटक स्थित शॉपुरी मॉल को खरीदे जाने का मामला था। इसे अतिरिक्त प्रस्ताव में शामिल किया गया था। लेकिन न्यास में सैद्धांतिक सहमति न बन पाने के कारण इस पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में प्रमुख सचिव (न्याय) उमेश कुमार के अलावा मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज, न्यास परिषद के सदस्य प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, राज कृष्ण मालवीय, प्रदीप कुमार बजाज, पंडित प्रसाद दीक्षित उपस्थित थे। एजेंडा सदन पटल पर सीईओ एसएन त्रिपाठी ने रखा। अध्यक्षता न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने की।
सीईओ को सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव पर मुहर
वाराणसी। अगले माह सेवानिवृत्त होने जा रहे विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी को सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को श्निवार को न्यास परिषद ने मंजूरी दे दी। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने उनके डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा। कहा कि इस अवधि में विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत जो काम किए गए, वह अधिग्रहण काल से लेकर अब तक के पिछले 34 वर्ष की अवधि में नजीर बन गए हैं। न्यास अध्यक्ष ने सदन की सहमति से सीईओ को सेवा विस्तार देने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भेजने का प्रस्ताव पारित किया।
धर्म आचरण सेवा नियमावली जल्द
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर की धर्म आचरण सेवा नियमावली तैयार कराई जाएगी। आरक्षण के पेच के चलते नियमावली मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। न्यास अध्यक्ष के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव(न्याय) उमेश कुमार ने कहा कि अगली बैठक तक धर्म आचरण सेवा नियमावली तैयार करा ली जाएगी।
न्यास की अगली बैठक 15 जनवरी को
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की अगली बैठक मकर संक्रांति के दूसरे दिन 15 जनवरी को होगी। न्यास अध्यक्ष ने मंदिर की योजनाओं को तेज गति से पूर्ण कराने के लिए महीने भर के भीतर ही बैठक बुलाने का प्रस्ताव रख दिया। उन्होंने सीईओ से एजेंडा जारी करने करने के लिए कहा है।

पुजारियों-कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष तय
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर के कर्मचारियों, पुजारियों की सेवानिवृत्ति आयु शनिवार को न्यास परिषद ने तय कर दी। अब पुजारी और कर्मचारी 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed