फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में इस बार जनवरी में आवेदन की तैयारी

बीएचयू में इस बार जनवरी में आवेदन की तैयारी

Wed, 20 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में इस बार जनवरी में आवेदन की तैयारी
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार फरवरी के बजाय जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। एक अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। बीएचयू प्रशासन ने वेबसाइट पर स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने सत्र 2018 के लिए दाखिले की कवायद शुरू कर दी है। समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर जुलाई से कक्षाएं संचालित कराने की योजना पर जोर दिया जा रहा है। यही वजह है कि इस बार, एक महीने पहले ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। वेबसाइट पर इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। पिछली बार दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन जारी किए गए थे और स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चली थीं। वहीं, इस बार वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल तक परीक्षाएं करा ली जाएंगी। इसके अलावा जनवरी में ही आवेदन जारी करने की तैयारी चल रही है। साथ ही इस बार परीक्षाओं की वीडियोग्राफी कराने की भी योजना है। परीक्षा नियंता डॉ. मनोज ने बताया कि जनवरी के दूसरे सप्ताह से वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन अपलोड करने की संभावना है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed