फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांग्रेस के बैनर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ही गायब

कांग्रेस के बैनर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ही गायब

Tue, 14 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के बैनर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ही गायब
वाराणसी। निकाय चुनाव में कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगर में मेयर पद के प्रत्याशी के पोस्टर से कैं ट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अनिल श्रीवास्तव की तस्वीर ही गायब है। इसे लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी बहुत सारी चरचाएं हैं। इससे कायस्थ बिरादरी में काफी नाराजगी और और रामनगर तो कायस्थों का गढ़ भी है।
विज्ञापन

रामनगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के चित्र हैं। लेकिन रामनगर कैंट विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा होने के बाद भी वहां के कांग्रेस प्रत्याशी का चेहरा ही गायब है। ऐसी स्थिति में अब कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव पर ही सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या वह पार्टी के उम्मीदवार के साथ नहीं हैं। कहीं वह निर्वतामन अध्यक्ष रेखा शर्मा का तो समर्थन नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगर पालिका परिषद में कायस्थों का गढ़ है और अनिल श्रीवास्तव की इलाके में अच्छी खासी पैठ है। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। इस तरह का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ रेखा शर्मा के निष्कासन पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश कमेटी की सदस्य हैं। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया और वह चुनाव मैदान में हैं भी तो क्या एक पीसीसी सदस्य को जिला स्तरीय पदाधिकारी निष्कासन की कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि वैसे यह मसला पीसीसी तक पहुंचा दिया गया है। रेखा शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके साथ स्थानीय जिला कमेटी ने बहुत गलत किया है। बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनका टिकट काट दिया गया। हद तो यह हो गई कि किसी भी कांग्रेसी नेता ने उनसे बातचीत करना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed