{"_id":"5a04b7a74f1c1b60678ba341","slug":"121510258599-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूसों में उमड़ा हुजूम, रात भर हुई मजलिसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूसों में उमड़ा हुजूम, रात भर हुई मजलिसें
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहीदे कर्बला इमामे हुसैन और उनके 71 साथियाें की याद में गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अलम, दुलदुल, ताबूत, अमारी का जुलूस निकाला गया। अलग-अलग जगहों से कुल पांच जुलूस निकाले गए। हर तरफ जियारत करने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। शुक्रवार को 30 अंजुमनों की ओर से जुलूस निकाला जाएगा।
पहला जुलूस शाम तीन बजे ऋषि बनारसी के शिवाला स्थित इमामबाड़े से उठा। इसमें अंजुमन गुलजारिया, अब्बासिया ने नौहा मातम किया। जुलूस या हुसैन की सदाओं के साथ शिवाला घाट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। चौहट्टा लाल खां औरमुकीमगंज में अलम, दुलदुल और ताजिए, ताबूत का जुलूस स्व. मो. सलीम के इमामबाड़े, अंजुमन आबिदिया के जेरे इंतजाम उठाया गया। इसके बाद जुलूस मुकीमगंज तेलियानाला से एहतेशाम हुसैन के संयोजन में उठाया गया। जिसमें अंजुमन नसीरूल मोमनीन के जेरे इंतजाम नौहा मातम करता हुआ जूलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ देर रात सदर इमामबाड़ा लाट सरैया पहुंचकर समाप्त हुआ। दोषीपुरा में अंजुमन जाफरिया और अंजुमन अजादारे हुसैनी द्वारा नौहा मातम के साथ जुलूस सदर इमामबाड़ा गया। इसके अलावा कुलसुम बीबी दुर्गाकुंड के इमामबाड़े से अंजुमन गुलजारे अब्बासिया और कासिमिया अब्बासिया के संयोजन में जुलूस उठाया गया जो देर रात शिवाला घाट पर समाप्त हुआ। दालमंडी स्थित एजाज हुसैन लल्लन के निवास पर ताबूत उठाया गया तो दूसरी ओर नया पान दरीबा स्थित मजाहिर अली निवास पर मजलिस का आयोजन हुआ और ताबूत उठाया गया। अंतिम मजलिस देर रात नई सड़क पर स्व. इब्ने हसन के निवास पर हुई। इस अवसर पर ख्वातीन ने भी इमामबाड़ाें में जाकर नौहा मातम किया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि शुक्रवार को शहीदाने कर्बला का 1379 वे चेहल्लूम पर शहर के विभिन्न इलाकों में 30 अंजुमनों द्वारा एक दर्जन से अधिक जुलूस निकाले जाएंगे जो दरगाहे फातमान, लाट सरैया,शिवाला घाट, रामनगर इमामबाड़ों पर पहुंचकर समाप्त होगा। यह सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।