{"_id":"5a04b7a04f1c1bce408b5b37","slug":"121510258592-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह बढ़ाने माता-पिता पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह बढ़ाने माता-पिता पहुंचे
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लगातार सबसे ज्यादा समय तक ड्राइंग कैरिकेचर बना कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए मुहिम शुरू करने वाले नवोदय विद्यालय, गाजीपुर के छात्र हरिओम कुमार सिंह ने गुरुवार को शाम पांच बजे तक अपने सफर के 24 घंटे पूरे कर लिए। इस मौके पर उसके माता-पिता और छोटे भाई समेत तमाम लोग छात्र का उत्साह बढ़ाते रहे।
क्वींस कॉलेज में कैरिकेचर बना रहे छात्र ने कनाडा के रोनाल्ड फ्रांसिस हाइवर के 61 घंटे 55 मिनट का रिकार्ड तोड़ने का संकल्प लिया है। बुधवार को शाम पांच बजे उसने अपना सफर शुरू किया था। गाजीपुर जिले के देवकली निवासी छात्र का आत्मबल और उत्साह बढ़ाने के लिए उसके पिता रमेश सिंह, मां गीता देवी और छोटे भाई के अलावा परिवार अन्य सदस्य भी यहां पहुंच गए हैं। कॉलेज पहुंच रहे लोगों का कैरिकेचर हरिओम कुछ ही देर में बनाकर सामने रख देता है। पिता ने बताया कि हरिओम ने जून में ऑनलाइन आवेदन किया था और चार अगस्त को गिनीज बुक से इसकी अनुमति मिली। विश्व रिकार्ड बनाने के लिए वह 11 नवंबर तक लगातार कैरिकेचर बनाएगा।