{"_id":"5a036cbb4f1c1bec538bbe21","slug":"121510173883-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी बसपा
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बसपा में अंतरविरोधों के चलते मचे घमासान को पार्टी अब शांत करने के लिए डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। नगर निगम, रामनगर नगर पालिका और नगर पंचायत गंगापुर के चेयरमैन के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों की जीत की जमीन तैयार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
रामनगर में टिकट वितरण के दौरान पैसे लेने-देने के आरोप के बाद वहां की नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते वहां पार्टी दो गुटों में बंट गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोऑर्डीनेटर एवं सांसद मुनकाद अली एवं जिला तथा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में मजबूती के साथ लग जाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों-रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बसपा ने नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी सुधा चौरसिया को बनाया है और रामनगर में चेयरमैन पद पर शब्बीर खान को उम्मीदवार बनाया है। गंगापुर नगर पंचायत के चेयरमैन के लिए पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।