{"_id":"59ff7c0c4f1c1b68678b9add","slug":"121509915660-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मेंटिनेंस और ओवरलोडिंग से बेपटरी हुई थी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मेंटिनेंस और ओवरलोडिंग से बेपटरी हुई थी मालगाड़ी
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड पर आखिरकार दो सितंबर को बेपटरी हुई मालगाड़ी की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें इंजीनियरिंग विभाग के खराब मेंटिनेंस और मालगाड़ी के ओवरलोडिंग को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम ने संबंधित विभागों को पत्र लिख कर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से करीब पांच किमी दूर हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर दो सितंबर को उर्वरक से लदी मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए थे। इस हादसे की वजह से वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर कई दिनों तक ट्रेनों की परिचालन प्रभावित रहा। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया था कि जिस लाइन पर हादसा हुआ, उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच की जिम्मेदारी हाई पॉवर कमेटी को सौंपी थे। जांच रिपोर्ट में खराब मेंटनेंस को घटना का जिम्मेदार बताया गया है। साथ ही इलाहाबाद से उर्वरक लेकर बलिया के लिए चली मालगाड़ी को रिपोर्ट में ओवरलोड बताया गया है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।