फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फातमान में उठा 18 बनी हाशिम का ताबूत

फातमान में उठा 18 बनी हाशिम का ताबूत

Mon, 06 Nov 2017 02:38 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
फातमान में उठा 18 बनी हाशिम का ताबूत
वाराणसी। दरगाह-ए-फातमान में अंजुमन हैदरी चौक के जेरे इंतजाम रविवार को चौथे साल भी 18 बनी हाशिम का ताबूत पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ उठाया गया। ताबूत की जियारत को जाइरीन का हुजूम यहां मौजूद था। जोहर की नमाज के बाद मजलिस का आगाज मशहूर सोजख्वान जनाब शराफत अली ने अपने शागिर्द लियाकत अली, शराफत नकवी और साहब जैदी के साथ दर्द भरे अंदाज में की। शायरों ने कलाम पेश किए। नायाब बलियावी, मायल चंदौलवी, अतश बनारसी, वफा बुतराबी शामिल थे।
विज्ञापन

मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद मोहम्मद अकील हुसैनी ने कहा कि करबला में इमाम हुसैन और उनके परिवार के 17 सदस्य (भाई, बेटे, भतीजे, भांजे) सबने अपनी कुर्बानी से एक नई तारीख लिखी है। इसमें छह महीने के अली असगर की कुर्बानी आज भी दुनिया याद करती है। मजलिस के बाद ताबूतों का परिचय कैसर नवाब जौनपुरी ने कराया। इस बीच बालक जैन ने दर्द भरी आवाज में नौहे पेश किए। अंजुमन हैदरी के नौजवानों ने ...या हुसैन की सदाओं के साथ माहौल को और गमगीन बना दिया। हर ताबूत की जियारत पर जाइरीन की आंखें छलक पड़ती थीं। संयोजक सचिव अब्बास रिजवी शफक, अध्यक्ष मुर्तजा अब्बास शमसी ने अजादारों का इस्तकबाल किया। फिरोज हुसैन ने शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर बनारस के अलावा पूर्वांचल के दूसरे जिलों से लोग ताबूत की जियारत को यहां पहुंचे थे। सैयद फरमान हैदर ने बताया कि 18 बनी हाशिम उन्हें कहा जाता है जो इमाम हुसैन से खून का रिश्ता रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed