{"_id":"59fe28994f1c1b3c3d8b5631","slug":"121509828761-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में रविवार को होने वाला छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया गया। निकाय चुनाव के तहत लगी आचार संहिता को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद देर शाम ये फैसला लिया गया। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थीं।
यूपी कॉलेज में रविवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान होना था लेकिन शुक्रवार को काशी विद्यापीठ के चुनाव के दौरान हुए बवाल की अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने छात्रसंघ चुनाव को नगर निकाय चुनाव होने तक स्थगित करने का निर्देश शनिवार को जारी किया। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने यूपी कॉलेज प्रशासन को चुनाव स्थगित करने का निर्देश दिया। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि देर शाम जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त होने के बाद छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया गया। आगे बैठक कर चुनाव की अगली तिथि पर फैसला लिया जाएगा।
योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने तक यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को दिशानिर्देश दे दिया गया है।