फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए

Sat, 28 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए
शिवपुर। मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भोजपुरी भाषा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने अपने देश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 108 फीट भोजपुरी माई की प्रतिमा स्थापित की गई है। उसी तरह यहां भी भोजपुरी को समृद्ध किया जाना चाहिए। शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप पब्लिक स्कूल में इंडियन डायस्पोरा सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व प्रवासी भारतीय महोत्सव के उदघाटन अवसर पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से दोनों देशों के प्रति शिक्षा, संस्कृति का आदान- प्रदान होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान लघु फिल्म के माध्यम से मॉरीशस में बसे भारतीयों के विचारों और संस्कृति -सभ्यता को भी दिखाया गया। जगदीश गोवर्धन ने बताया कि हम लोगों ने अपने छोटे से प्रयास के दौरान मॉरीशस में भोजपुरी को राष्ट्र भाषा के रूप दर्जा मिला है। वहां भोजपुरी भाषा के प्रचार -प्रसार के साथ -साथ भारत की कला संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। सम्मेलन में ट्रिनिडाड, गुयाना, सूरीनाम, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया के प्रतिनिधि भी आए थे। उच्चायुक्त ने सभी का स्वागत किया। दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 16 नवंबर से संसद के सत्र में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए इस मुद्दे को उठाया जाएगा। काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने डालमिया समूह के चेयरमैन संजय डालमिया और सुभाष चंद्र को स्मारिका देकर सम्मानित किया। फिजी में भारतीय उच्चायुक्त मिस अजरिम शबनम खान, त्रिनिडाड और टोबैको के उच्चायुक्त दवे शिव प्रसाद, चेयरमैन मॉरीशस एयर राजेश बसगीत, सुलभ इंटरनेशनल के चेयरमैन विंदेश्वरी पाठक मौजूद थे। संचालन जीवनदीप पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed