{"_id":"599df01c4f1c1b50768b47d7","slug":"121503522844-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवास के 400 फ्लैट पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवास के 400 फ्लैट पर अवैध कब्जा
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांशीराम आवास के करीब 400 फ्लैट ऐसे हैं, जिन पर अवैध तरीके से लोगों ने कब्जा जमा रखा है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस और प्रशासन कब्जा खाली नहीं करा पाया है। अलबत्ता, बिना कब्जा खाली कराए ही नए आवंटन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 357 फ्लैट का नया आवंटन होगा। नए आवंटियों को पुलिस उनके फ्लैट पर कब्जा दिलाएगी।
दरअसल कब्जा खाली न करा पाने की वजह भी पूर्व के प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। पूर्व के दो डीएम ने कई लोगों को कांशीराम आवास में फ्लैट दिलवाया था। उनसे कोई लिखा-पढ़ी नहीं करवाई गई थी। अब उसी को लेकर पेच फंसा है। मायावती सरकार में शिवपुर में कांशीराम आवास के तहत पंद्रह सौ फ्लैट बनवाए गए थे। इसमें कुछ लोगों को तो नियम कानून के तहत फ्लैट आवंटित किए गए और करीब 400 लोगों को अफसरों के मौखिक निर्देश पर कब्जा दिला दिया गया था। इनमें कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें सड़क की पटरियों और अवैध बस्तियों से हटाकर यहां शिफ्ट किया गया था। फ्लैट आवंटन के लिए 26 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। अब तक तीन हजार लोगों ने फार्म लिया है और इनमें से दो हजार लोगों ने फार्म जमा कर दिया है।