फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुराने कर्मचारियों के तबादले की वजह बना आरएस फैक्टर

पुराने कर्मचारियों के तबादले की वजह बना आरएस फैक्टर

Mon, 21 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुराने कर्मचारियों के तबादले की वजह बना आरएस फैक्टर
वाराणसी। संभागीय परिवहन कार्यालय से पुराने कर्मचारियों के तबादले की बड़ी वजह आरएस यादव फैक्टर है। कार्यालय के 30 कर्मचारियों में 16 कर्मचारियों के अलावा एक एआरटीओ और दो आरआई का तबादला कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के करीबी माने जाने वालों के साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी तबादले की जद में हैं। वहीं, तबादले के सापेक्ष नए कर्मचारियाें की आमद न होने से परिवहन कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद आरएस यादव करीब दो दशक से ज्यादा समय तक वाराणसी और चंदौली में कार्यरत रहे हैं। इन दो जिलों में शायद ही ऐसा कोई कर्मचारी हो, जिसने आरएस यादव के साथ काम न किया हो। इसमें से कुछ लोगों को आरएस यादव का बेहद करीबी भी कहा जाता है। वाराणसी कार्यालय में ओपी सिंह और बृजेश कुमार दो आरआई तैनात थे, इन दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 16 कर्मचारियों में से करीब दस को रिलीव कर दिया गया है। कर्मचारियों के कमी की वजह से अन्य कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण पटल हैं जहां दूसरे कर्मचारियों के आने तक पुराने कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया जा सकता है। जल्द ही नए कर्मचारियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed