फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चंदौली में आरएस यादव से पूछताछ

चंदौली में आरएस यादव से पूछताछ

Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में आरएस यादव से पूछताछ
मुगलसराय/चंदौली। निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को शनिवार को पुलिस ने 36 घंटे की रिमांड पर ले लिया। दोपहर बाद सदर कोतवाली में एआरटीओ से घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान भ्रष्टाचार में शामिल परिवहन विभाग के कर्मचारियों और प्रभावशाली लोगों के बारे में जानकारी ली गई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। एआरटीओ की संपत्तियों का भी ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आरएस यादव ने अवैध वसूली में लिप्त सफेदपोश लोगों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर त्रिपुुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर आरएस यादव को अभिरक्षा में ले लिया और कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे सदर कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस लाइन में बैठक कर मामले से जुड़े अफसरों ने एसपी व एएसपी से जानकारी साझा की और एआरटीओ से पूछताछ के संबंध में मंत्रणा की। दोपहर बाद एआरटीओ से उसके वकील की उपस्थिति में पूछताछ की गई। चंदौली तथा वाराणसी जनपद में चल और अचल संपत्तियों, फर्जी कंपनी, विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता, चालकों से मिली तहरीर के आधार पर ट्रक चालकों से छीने गए कागजात, ओवरलोड ट्रकों को फर्जी तरीके से पास करने समेत 21 बिंदुओं पर पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि निलंबित एआरटीओ को 36 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है। अलीनगर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमों से लेकर भ्रष्टाचार कर बनाई गई संपत्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक आरएस यादव चंदौली कोतवाली में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed