{"_id":"5cddc453bdec22072b5a59db","slug":"11558037587-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ने फिर बढ़ाई मुसीबत, कई इलाकों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ने फिर बढ़ाई मुसीबत, कई इलाकों में गुल रही बिजली
विज्ञापन
वाराणसी। अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने व पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि कर्मचारियों ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
भदैनी उपकेंद्र से जुड़े मदनपुरा में 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे कई क्षेत्राें की बिजली गुल हो गई। यहां मोबाइल ट्राली लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। यहां एक घंटे 35 मिनट तक सप्लाई प्रभावित रही। कैंट उपकेंद्र से जुड़े न्यू काशी विद्यापीठ और वरुणा गार्डेन लाइन पर पेड़ गिर जाने से लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़ी नाटी इमली, संजय गांधी नगर, संपूर्णानंद, रमाकांत नगर, मलदहिया, तेलियाबाग, चित्रकूट, ढेलवरिया, बड़ी बाजार आदि इलाकों में सवा दो घंटे तक बिजली गुल रही। काशी विद्यापीठ उपकेंद्र से संबंधित पितरकुंडा पोषक पर काजीपुरा में 400 केवी ट्रांसफार्मर जल गया। मोबाइल ट्राली के लिए जगह कम होने की वजह से इसे नहीं लगाया जा सका। दो ट्रांसफार्मरों पर लोड बांटकर एक घंटे 35 मिनट बाद सप्लाई बहाल हुई।
बीएचयू उपकेंद्र अंतर्गत सुंदरपुर प्राइमरी स्कूल के पास मोबाइल ट्राली को हटाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे 45 मिनट तक सप्लाई प्रभावित रही। अमराखैरा उपकेंद्र से पोषित राजीव नगर पोषक पर आनंदनगर, कर्मदेश्वरपुरम, कंदवा बाजार में एचटी डीओ और जंफर जोड़ने के लिए 35 मिनट तक सप्लाई बंद रही। मैदागिन उपकेंद्र से जुड़े दुल्लिगड़ही पर ट्रांसफार्मर के एलटी लीड में इंसुलेटर जलने से सुबह 5:25 बजे 6:30 बजे तक सप्लाई बाधित रही। पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से जुड़े जेल रोड पर एलटी लाइन का तार टूटने से 30 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही। शक्तिपीठ उपकेंद्र से जुड़े नवाबपुर में परिवर्तक का लीड बदलने के लिए 30 मिनट का शट डाउन लिया गया।