फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विपक्ष में बाराती बहुत, दूल्हा नहीं: केशव-AZAMGARH

विपक्ष में बाराती बहुत, दूल्हा नहीं: केशव-AZAMGARH

Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
विपक्ष में बाराती बहुत, दूल्हा नहीं: केशव-AZAMGARH
नगरा (बलिया)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद पाने की होड़ लगी है। वहां बराती तो कई दिखाई दे रहे हैं लेकिन दूल्हा कौन है, यह पता नहीं है। गठबंधन में दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे को ही काटने में लगे हैं। जनता इन्हें डबल जीरो देने का काम करेगी। सपाध्यक्ष अखिलेश यादव पर कहा कि सपा मुखिया ने अपने पिता से पद और आजमगढ़ क्षेत्र दोनों ही छीन लिया। 2019 में मोदी की सुनामी चल रही है। बलिया के नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने
विज्ञापन

कहा कि सपा व बसपा दोनों दल भरोसे के लायक नहीं हैं। कांग्रेस का तो यूपी में अस्तित्व ही नहीं है। सपा-बसपा 15 वर्षों में यूपी का विकास नहीं कर सके। हमने दो साल में उससे अधिक विकास किया। जनता चार सौ सीटें दे देती है तो मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होंगे और तब पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा। विपक्षी मोदी को रोकना चाहते हैं क्योंकि इन्हें जेल जाने का भय सता रहा है। लक्ष्मी न हाथी पर आती है न साइकिल पर। वो सिर्फ कमल के फूल पर ही आती हैं। कहा कि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को बनाए रखने का वकालत करती है लेकिन मोदी दोबारा सत्ता में आए तो उस धारा को ही समाप्त कर देंगे। कांग्रेस सेना के अधिकारों को वापस लेने की बात कर रही है लेकिन हम सेना के अधिकारों को और भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

यूपी में जीतेंगे 73 से ज्यादा सीटें : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में भाजपा ने यूपी में 73 सीटें जीती थी। 2019 में 73 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कहा कि कांग्रेस पहले से ही आईसीयू में पड़ी हुई है। ऐसे में अपना वोट बर्बाद न करें। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्मृति ईरानी से चुनाव हार चुके हैं सिर्फ गिनती बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, भाई मै वर्तमान उपमुख्यमंत्री हूं : सभा में संचालनकर्ता ने केशव प्रसाद को प्रदेश का पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कह कर संबोधित किया तो उन्होंने संचालक को बीच में ही टोक दिया, कहा कि भाई मैं वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हूं। मुझे ऐसे न नवाजो। इस बात पर संचालक को अपनी गलती का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed