{"_id":"5c8d5e5dbdec2214586c3136","slug":"11552768605-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली अप्रैल से दाखिल खारिज होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली अप्रैल से दाखिल खारिज होगा ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत दाखिल खारिज की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो एक अप्रैल से ऑफलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इससे दाखिल खारिज के लिए भागदौड़ से निजात मिलेगी। साथ ही अफसरों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।
ई-नगर सेवा के तहत नगर निगम में नगरीय सीमा के भवनों के नामांतरण (दाखिल खारिज या म्यूटेशन) प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से ऑफलाइन (मैनुअल) प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो जाएगी। स्थानीय निकाय निदेशक डॉ. काजल ने प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों को इस आशय का पत्र जारी किया है। पत्र में काम में तेजी लाते हुए एक अप्रैल से यह व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का पत्र आने के बाद नगर निगम ने इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईडीपी) के तहत संपत्तियों का आंकड़ा ऑनलाइन करने का काम तेज कर दिया है।
नगर निगम में भवनों के दाखिल खारिज से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा है। पार्षदों से लेकर पब्लिक ने शिकायतों के समाधान की मांग की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब हर वार्ड में शिविर लगाकर समाधान करने की योजना बनाई जा रही है।