फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शाह 4, योगी ने कहा, मेरा बूथ सबसे मतबूत का भाव रखें-AZAMGARH

शाह 4, योगी ने कहा, मेरा बूथ सबसे मतबूत का भाव रखें-AZAMGARH

Sat, 09 Feb 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
शाह 4, योगी ने कहा, मेरा बूथ सबसे मतबूत का भाव रखें-AZAMGARH

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि अगर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का भाव होगा तो दुनिया की कोई भी ताकत फिर से भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती है। वर्तमान परिस्थितियों में देश के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है।
छह मिनट के भाषण में योगी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जाति और मजहब से ऊपर उठकर विकास की मजबूत बुनियाद रखी है। हमारी सरकार गरीब, किसान, मजदूर के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। यह काशी क्षेत्र का बूथ सम्मेलन है और प्रयागराज भी काशी में ही है। यह बाबा भोले की धरती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रयाग में चल रहे कुंभ में 15 जनवरी से सात फरवरी तक 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। कुंभ में देश कोने-कोने से और विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं। कुंभ को पहली बार यूनेस्को ने सांस्कृतिक धरोहर की मान्यता दी है। मुख्यमंत्री ने जय श्रीराम के उद्घोष से खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को बबुआ बनकर छोड़ेगी बुआ
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी का विजय रथ रोकने के लिए बुआ और बबुआ एक हो गए हैं।
मायावती ने बसपा का चुनाव चिह्न हाथी बनवाने में रुपया पानी की तरह बहाया है। इस पर आज ही सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी की है। यह उनके लिए झटका है। अखिलेश भी पहले उनका विरोध विरोध करते थे लेकिन अब दोनों एक हो गए हैं। मायावती अखिलेश को बबुआ बनाकर ही छोड़ेंगी। लोकसभा चुनाव में अबकी एक तरफ भ्रष्टाचार से को रोकने वाले होंगे तो दूसरी ओर भ्रष्टाचारी को संरक्षण देने वाले होंगे। ब्यूरो


योगी ने यूपी से किया ‘निजाम’ का सफाया
- पहले की सरकारों में इनसे डरती थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी से ‘निजाम’ का सफाया कर दिया है। कहा कि निजाम का मतलब नसीमुद्दीन, इमरान, अफजल, आजम और मुख्तार से है न कि सत्ता से। ‘निजाम’ के समय में पुलिस गुंडों से डरती थी। अब यूपी से गुंडों का पलायन हो चुका है। अब तक दुनिया के ताकतवर देशों में अमेरिका और इजराइल का ही नाम लिया जाता था लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत का भी नाम भी ताकतवर देशों की सूची में जुड़ गया है। उड़ी सेक्टर की घटना के 10 दिन बाद ही हमारी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बदला चुका लिया ।

सम्मेलन को प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, महेश श्रीवास्तव, सांसद केपी सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, भदोही सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, विनोद सोनकर ने भी संबोधित किया। सूब के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, राजेंद्र सिंह मोती सिंह, अरुण सिंह, सुनील बंसल, सुनील ओझा, सांसद छोटेलाल खरवार, वीरेंद्र सोनकर, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, विद्यासागर सोनकर पंकज मिश्रा, राम सिंह मौर्य, रामहित निषाद मौजूद थे।
अध्यक्षता महेश श्रीवास्तव तथा संचालन शैलेंद्र विशनोई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed