{"_id":"5b3d320a4f1c1b93288b494d","slug":"11530737162-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की 40 सीटों के लिए रणनीति तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की 40 सीटों के लिए रणनीति तय
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को ज्ञान प्रवाह में काशी, अवध और गोरक्ष प्रांत की 40 सीटों के लिए चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। सरकार में शामिल पार्टी नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ हुई इस बैठक को पूर्वांचल में सपा-बसपा गठबंधन की पैठ को लेकर पार्टी की सतर्कता के रूप में देखा जा रहा है।
बैठक में पटेल, राजभर, मौर्य और दलित वोट बैंक को सहेजने पर चर्चा की हुई। गठबंधन में शामिल पार्टियों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी हिदायत दी गई। बूथ स्तर तक कमेटी को मजबूत करने को कहा गया। इन क्षेत्रों में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि काशी में प्रधानमंत्री 14-15 जुलाई को आ रहे हैं। सभी तैयारियां इससे पहले ही पूरी कर ली जाएं।
विचार-विमर्श में शाह के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश शामिल रहे। इसके अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, बृजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य, सूर्य प्रताप शाही, नंद गोपाल नंदी और सुनील बंसल, सुनील ओझा, पंकज सिंह, लक्ष्मण आचार्य भी मौजूद रहे।