फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अच्छी नागरिकता के लिए अहिंसक संवाद जरूरी0

अच्छी नागरिकता के लिए अहिंसक संवाद जरूरी0

Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अच्छी नागरिकता के लिए अहिंसक संवाद जरूरी0
वाराणसी। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को उदघाटन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने शांति निर्माण और अहिंसक संवाद पर विस्तृत चर्चा की। उदघाटन करने के बाद कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि युवा युवा हमारे नीति निर्माण के केंद्र में होने चाहिए। बेहतर नागरिकों का निर्माण करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। अच्छी नागरिकता के लिए अच्छा अहिंसक संवाद जरूरी है।
विज्ञापन

संबोधि सभागार में युवा शांति निर्माण एवं अहिंसक संवाद विषयक संगोष्ठी में कुलपति ने कहा कि विनम्रता सबसे बड़ा गुण है। शांति सबसे बेहतर रास्ता है और अहिंसा के द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैैं। अभिभावकों को भी अपने बच्चों में बचपन से ही ज्ञान-संस्कार को परंपरा में डालना चाहिए। यूनेस्को शांति एवं अंतर सांस्कृतिक सहमति चेयर और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के इस सेमीनार में मुख्य वक्ता विवेकानंद इंटरनेशनल फ ाउंडेशन के निदेशक डॉ.अरविंद गुप्ता ने स्वामी विवेकानन्द के कर्म और चिंतन को स्थायी शांतिनिर्माण के केन्द्र में बताया। विशिष्ट अतिथि यूनेस्को में शैक्षणिक प्रमुख डॉ. सटाको यानो ने शिक्षा को युगांतकारी बदलाव और आंतरिक गुणवत्ता परिर्वतन के मूल में घोषित करते हुए युवाओं के संभावनाशीलता एंव नीति संदर्भ में प्रमुखता को रेखांकित किया। अतिथियों का स्वागत प्रो. प्रियंकर उपाध्याय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वेदव्यास कुंडू, प्रो. जयकांत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed