फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फ्राड से कालीन कारोबार की गिरा रहे साख

फ्राड से कालीन कारोबार की गिरा रहे साख

Thu, 22 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
फ्राड से कालीन कारोबार की गिरा रहे साख
भदोही। एयर कार्गो में 51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की खबर से जनपद के कालीन निर्यातक चिंतित हैं। उन्हें चिंता सताने लगी है कि भले ही गिने चुने लोग ऐसा करते हैं, लेकिन इससे पूरे कारोबार की साख पर असर पड़ेगा और इसका खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ सकता है। कारोबारियों का कहना है कि धोखाधड़ी में लिप्त चाहे जो लोग भी हों, उनका पता लगाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन महावीन प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने कहा कि ऐसी कंपनियों का पता चलते ही उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के चेयरमैन ने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। इस तरह से सरकार को चूना लगाना चिंता की बात है। इसका खामियाजा पूरे उद्योग को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि कालीन निर्यात करने वाली इकाइयां सीईपीसी अथवा फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्टर्स आर्गनाईजेशन (फियो) से संबद्ध रहती हैं। ऐसे में धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों की जांच में परिषद पूरा सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि परिषद सरकार से ड्रॉ-बैक, टैक्स अथवा ब्याज में राहत की मांग करती रही है। इसके पीछे मंशा होती है कि लघु और मझोले उद्यमी पनपेंगे, लेकिन इस तरह की धोखाधड़ी के मामले सामने आने से राहत प्रयासों को धक्का लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed