{"_id":"5ab023644f1c1bab758b6566","slug":"11521492836-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर हड़प ली छह बिस्वा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर हड़प ली छह बिस्वा जमीन
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सोयेपुर गांव में धोखाधड़ी कर छह बिस्वा जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी ने मामले को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई तो सोमवार को कैंट थाने में सोयेपुर निवासी अरुण कुमार सिंह और उसकी पत्नी शकुंतला सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
सोयेपुर निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर 1997 को उन्होंने अपनी 13 बिस्वा जमीन में से सात बिस्वा गांव के ही अरुण कुमार सिंह की पत्नी शकुंतला के नाम बेची थी। बीते 14 मार्च को ओमप्रकाश अपनी शेष बची छह बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए नाती अमन और उसके दोस्त शिवम राज श्रीवास्तव के साथ कचहरी गए। अधिवक्ता ने कागजों को चेक कराया तो पता लगा कि पूरी जमीन अरुण ने खतौनी में अपने नाम दर्ज करा ली है और ओमप्रकाश के नाम अब जमीन नहीं है। ओमप्रकाश ने बताया कि वह अरुण के पास गए और जमीन के बारे में पूछने लगे तो उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।