फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मशीन में दर्ज करें शिकायत, अपडेट भी मिलेगा

मशीन में दर्ज करें शिकायत, अपडेट भी मिलेगा

Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मशीन में दर्ज करें शिकायत, अपडेट भी मिलेगा
ज्ञानपुर। आईजीआरएस प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए जिला मुख्यालय में सूबे की पहली टचबिन कियोस्क मशीन लगाई गई है। जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पारदर्शिता के लिए गुरुवार को नई व्यवस्था का आगाज हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी विशाख जी ने इस मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समारोह में डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए कियोस्क मशीन लगाई गई है। इसके माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। साथ ही शिकायतों के निस्तारण का अपडेट भी जान सकेंगे। यदि वे वह संतुष्ट नहीं होंगे तो उसी आख्या के आधार पर दोबारा समस्या से अवगत करा सकते हैं। बताया कि कियोस्क मशीन एटीएम की तरह काम करेगी। किसी भी कार्य दिवस में फरियादी अपना शिकायत नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज कर शिकायत का प्रिंट निकाल लेगा। डीएम ने मौके पर शिकायतकर्ता माता प्रसाद पुत्र रघुनाथ निवासी किशुनपुर और दिनेश कुमार पुत्र बनवारी लाल नई बाजार की शिकायत दर्ज की और उसकी प्रिंट कापी भी निकालकर दी। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम आशीष कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, धर्मेंद्र पति त्रिपाठी, आशुतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed