{"_id":"5aaacf5f4f1c1bbf758b5a37","slug":"11521143647-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के टीकाकरण के लिए 21 टीमें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के टीकाकरण के लिए 21 टीमें लगीं
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी खुरपका, मुंहपका के रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से सचल दल को डीएम विशाख जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीकाकरण के लिए 21 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी के अलावा दो पशु मित्र लगाए गए हैं।
राष्ट्रीय खुरपका, मुहपका रोग नियंत्रण के 22वें चरण के तहत टीमों को रवाना किया गया। डीएम ने कहा कि बहुद्देशीय सचल दल वाहन डोर टू डोर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे। कार्यक्रम 15 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें तीन लाख 37 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरबी मौर्य ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान चार माह से कम उम्र और आठ माह के गर्भ वाले मवेशियों को टीका नहीं लगेगा। मवेशियों को लगने वाला टीका नि:शुल्क लगेगा। कोई कर्मचरी अगर पशुपालकों से पैसा लेगा तो कार्रवाई की जाएगी।