{"_id":"5a95be024f1c1bd04b8b8224","slug":"11519762946-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर भरपूर मिलेगा पानी, तीन घंटे अतिरिक्त आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर भरपूर मिलेगा पानी, तीन घंटे अतिरिक्त आपूर्ति
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर शहर की साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। नगर निगम और जलकल विभाग ने कार्ययोजना बना ली है। आम जनता को प्रतिदिन जितना पानी मिलता है उतना तो मिलेगा। साथ ही तीन घंटे अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी। इस व्यवस्था को संभालने के लिए कुल 11 शिकायत केन्द्र बनाए गए हैं।
होली के दिन पानी की सबसे अधिक खपत होती है। ऐसे में इस दिन पेयजल के लिए अलग से पूरा प्लान तैयार किया गया है, जिसमें आम दिनों में जहां सप्लाई सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक होती है, वहीं होली के दिन सुबह 5 बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक ही सप्लाई होगी, जबकि दिन में 11 बजे से लेकर 2 बजे तक तीन घंटे अतिरिक्त पेयजल सप्लाई की जाएगी। जबकि शाम को पांच से आठ बजे तक सप्लाई की जाएगी। साथ ही लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर के सभी ट्यूबवेल भोर में तीन बजे से लेकर रात के 11 बजे तक लगातार चलाए जाएंगे। इसके बाद भी कहीं परेशानी हुई, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। जलकल के सचिव सीबी यादव ने बताया कि होली के दिन अगर शहरवासियों को किसी प्रकार की पेयजल या फिर सीवर ओवर फ्लो की समस्या हुई तो नगर निगम के शिकायत नंबर 0542-2221999 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जहां तैनात की गईं टीम तत्काल इन समस्याओं को दूर करेंगी।