{"_id":"5a85f1c44f1c1b8e268ba54a","slug":"11518727620-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम भूली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम भूली पुलिस
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में बीते वर्ष नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम बनाया गया था। तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को ताकीद की थी कि जो बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर आए उसे पेट्रोल न दिया जाए। कड़ाई से लागू कराए गए इस नियम का असर कुछ दिन तो दिखा लेकिन एसएसपी के तबादले के साथ ही सब कुछ जस का तस हो गया। अब हाल यह है कि पुलिस साल भर में ही पुराने नियम को पूरी तरह भूल चुकी है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक और आमजन भी नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं।
जिले में सड़क हादसों में जान गवाने वाले सर्वाधिक लोग बगैर हेलमेट के बाइक सवार होते हैं। इसी को देखते हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू किया गया था। इसे लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि हम लोग पेट्रोल पंप पर बैनर-पोस्टर लगाकर आमजन को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करते हैं। आमजन की जिंदगी की सुरक्षा के लिए हम हर स्तर पर पुलिस के सहयोग को तैयार हैं। पुलिस हेलमेट लगाकर न चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करे तो शायद आमजन की आदतों में सुधार आए।
वहीं, इस संबंध में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम बहुत अच्छा है और जल्द ही इसे नए सिरे से लागू कराया जाएगा। इस महीने के आखिरी तक आधा दर्जन कैमरे खरीद लिए जाएंगे। छह कांस्टेबल को देकर रोजाना शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर भेजा जाएगा। इस दौरान जितने भी लोग बगैर हेलमेट के पेट्रोल भरवाते मिलेंगे उनके वाहन की फोटो खींच कर चालान किया जाएगा।