{"_id":"5a7771354f1c1b4e588b6cdb","slug":"11517777205-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय कैंसर सेंटर से मिलेगी मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय कैंसर सेंटर से मिलेगी मरीजों को राहत
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंसर के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की भागदौड़ से राहत मिलेगी। यहां बीएचयू परिसर के सुंदर बगिया में बन रहे मालवीय कैंसर सेंटर में एक ही छत के नीचे इलाज, जांच आदि की सुविधा मिलेगी। टाटा कैंसर संस्थान की मदद से बन रहे सेंटर में हर तरह के कैंसर की पहचान भी हो सकेगी। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों में भी दोनों संस्थान साथ मिलकर काम करेंगे।
सुंदर बगिया में बाउंड्री बनकर तैयार होने के बाद अब यहां आगे का काम चल रहा है। 650 करोड़ की लागत से बन रहे इस सेंटर के इसी साल दिसंबर तक बनकर तैयार होने की संभावना है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में टाटा मेमोरियल कैंसर सेंटर, मुंबई के निदेशक की अगुवाई में आई पांच सदस्यीय टीम ने जायजा लेने के बाद विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत कर प्रगति रिपोर्ट जानी थी। 250 बेड की क्षमता के कैंसर सेंटर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 22 दिसंबर को रखी थी। 15 एकड़ में बन रहे 10 मंजिला भवन की दीवारें तो खड़ी हो गई हैं, अब आगे का काम चल रहा है। सेंटर बन जाने के बाद कैंसर के मरीजों सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। उधर रेलवे कैंसर संस्थान परिसर लहरातार में टाटा मेमोरियल की ओर से बन रहे 180 बेड का हाई-टेक अस्पताल मार्च के अंत तक काम करना शुरू कर देगा। ऐसे में जिन लोगों को कैंसर के ईलाज के लिए मुंबई, कोलकाता जाना पड़ता था उनको वाराणसी में ही अत्याधुनिक ईलाज की सुविधा मिल सकेगी। टाटा मेमोरियल ने भारतीय रेल कैंसर संस्थान का पिछले साल ही अधिग्रहण कर लिया था और उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। मार्च के बाद यहां पर कैंसर के गंभीर मरीजों का हर संभव ईलाज किया जा सकेगा।यहां पर अस्पताल के साथ ही तीमारदारों के ठहरने सहित विविध सुविधाएं मिल सकेंगी।