फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुख्यमंत्री ने काशी को मॉडल शहर बनाने का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री ने काशी को मॉडल शहर बनाने का भरोसा दिया

Sun, 21 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने काशी को मॉडल शहर बनाने का भरोसा दिया
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने काशी के विकास की तस्वीर रखी। सर्किट हाउस में करीब दो घंटे की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पिछले छह माह में राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं और काशी में चल रहे विकास कार्यों के बारे में शाह को जानकारी दी। इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले काशी के विकास के लिए शुरू की जाने वाली योजनाओं का खाका खींचा। आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले काशी को मॉडल शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष एक ही गाड़ी में दोपहर 12:20 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वीवीआईपी कक्ष में दोनों नेता करीब दो घंटे तक साथ रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रही योजनाओं खासतौर पर आईपीडीएस और ऊर्जा गंगा पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने दो-तीन महीने में दोनों काम पूरा होने की बात कही। बताया, मंडुवाडीह फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब उसका उद्घाटन होना है। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर का विस्तार कार्य मई-जून तक हो जाएगा।
विज्ञापन

योगी ने शाह को बताया कि 31 मार्च तक बनारस के आठ ब्लाक पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त कर दिए जाएंगे। रिंग रोड परियोजना के पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। जल्दी ही दूसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया जाए। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग और वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर चल रहे फोरलेन काम के संदर्भ में भी चर्चा की गई। इस दौरान संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे। दोनों नेता दोपहर 2:22 बजे सर्किट हाउस से काशी विद्यापीठ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed