फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईआईटी बीएचयू में सिटीजन चार्टर को मिली मंजूरी

आईआईटी बीएचयू में सिटीजन चार्टर को मिली मंजूरी

Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में सिटीजन चार्टर को मिली मंजूरी
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में तैयार सिटीजन चार्टर को मंगलवार को मंजूरी मिल गई। प्रशासनिक कार्यालय के समिति कक्ष में हुई बैठक में इस पर मुहर लगाते हुए निदेशक प्रो. राजीव संगल ने सभी अधिष्ठाता, प्रभारियों, शिक्षकों समेत अन्य अधिकारियों से तय समय पर प्रशासनिक, शैक्षिक, शोध, वित्तीय कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संस्थान का सत्र नियमित हो सके और इसको लेकर किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक निगरानी समिति की ओर से तैयार सिटीजन चार्टर पर चर्चा के बाद अनुमोदन कर लिया गया। कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर ने बताया कि इसके बाद प्रशासनिक, वित्त, शोध एवं अनुसंधान, शैक्षणिक आदि कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही विभिन्न विभागोें में होने वाले कार्यों को पूरा करने की समयसीमा भी तय हो गई है, जिससे कि किसी भी छात्र या कर्मचारी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। उनका काम तय समय के भीतर हो जाएगा। बैठक में निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एसके शर्मा, सचिव स्वाति बिस्वास, अधिष्ठाता प्रो. एसएसके सिन्हा, प्रो. बीएन राय, प्रो. राजीव प्रकाश, संयुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed