{"_id":"5a4fddc84f1c1b5c0c8b6ee3","slug":"11515183560-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो के माध्यम से सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो के माध्यम से सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बदलते सामाजिक परिवेश में आत्मरक्षा का गुर सीखना सभी के लिए बेहद जरूरी है। इसको ध्यान में देखते हुए वुशु के खिलाडि़यों ने आम आदमी के लिए आत्मरक्षा की बेहद सरल तकनीक तैयार की है। आत्मरक्षा के वीडियो बनाकर वुशु के खिलाडि़यों ने यू ट्यूब पर अपलोड भी किया है। यू ट्यूब पर लामा फाइट क्लब के खिलाडि़यों ने जो वीडियो अपलोड किया है, उसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है।
जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सेठ ने बताया कि यू ट्यूब पर सेल्फ डिफेंस के बहुत सारे वीडियो अपलोड हैं लेकिन उनकी तकनीक बेहद कठिन है। उनको करना आम आदमी के लिए बहुत कठिन है। इसको ही ध्यान में रखते हुए फाइट क्लब के खिलाडि़यों ने इस वीडियो को तैयार किया है। कोई भी व्यक्ति इन वीडियो को देखकर आत्मरक्षा की तकनीक को आसानी से सीख सकता है और विपरीत परिस्थितियों में किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। वीडियो में फाइट क्लब की महिला खिलाडि़यों के अलावा पुरुष खिलाड़ी भी शामिल हैं और वीडियो को क्लब के छात्र राज ने शूट किया है।
वुशु में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुमा कुमारी थापा, बिंदू सारकी, दुर्गा थापा, सुभाष सिंह, प्रीति गुरंग, प्रतीक्षा गुरंग, मार्गेट देवी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किया है। लामा फाइट क्लब की ओर से शहर में 12 शाखाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें ढाई सौ खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा, भगवानपुर, इंद्रानगर, सनसिटी, बाल निकेतन स्कूल डीरेका और आर्मी पब्लिक स्कूल हैं।