{"_id":"5a3ad1224f1c1b0d698c34aa","slug":"11513804066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करें, जल्दी ही शहर के दाग नजर नहीं आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करें, जल्दी ही शहर के दाग नजर नहीं आएंगे
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर की प्रथम नागरिक मृदुला जायसवाल का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के दिखाए रास्ते पर अमल करते हुए स्वच्छता मुहिम की शुरुआत उन्होंने नगर निगम से ही की है। निगम मुख्यालय के पहले निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया है। अनुपस्थित मिले 43 अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। साथ ही वादा किया कि जनसुविधाओं को बेहतर करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। शहर में जाम और पार्किंग की व्यवस्था न होने की बात को मानते हुए उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा। ऐसा होने पर अतिक्रमण की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
महापौर ने कहा कि सफाई के लिए नगर निगम के साथ साथ आम जनता का भी सहयोग चाहिए। सफाईकर्मियों की शिफ्ट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा गलियों में सफाई के लिए सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। ये नियमित निरीक्षण कर देखेंगे सफाई हुई या नहीं हुई। जिन इलाकों में गंदगी अधिक है, वहां पहले सफाई कराई जाएगी। बताया, खस्ताहाल सड़कों के लिए विभागों में समन्वय स्थापित करना उनका प्रमुख एजेंडा है। जिस इलाके में सड़कों की खुदाई की जा रही है। वहां दूसरे विभागों से जानकारी ली जाएगी कि यदि उन्हें कोई काम करना है तो साथ ही कर लें। बार बार सड़कों की खुदाई न की जाए। जहां खुदाई का काम हो गया है, वहां पैचवर्क तेजी से कराया जाएगा।
दावा किया, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए भी बेहतर काम होगा। अतिक्रमण हटाने के साथ साथ लोगों में ट्रैफिक सेंस के लिए जागरूकता लाई जाएगी। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए रोहनिया में कान्हा उपवन बनवाया जा रहा है। पार्कों को बेहतर करने, नगर निगम के स्कूलों को सुविधायुक्त बनाने और दशकों से बंद अस्पताल शुरू कराने के लिए नगर आयुक्त से बातचीत की जाएगी।