फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू और डीरेका में नही देनी होगी सिक्योरिटी मनी

बीएचयू और डीरेका में नही देनी होगी सिक्योरिटी मनी

Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू और डीरेका में नही देनी होगी सिक्योरिटी मनी
वाराणसी। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा के अंतर्गत शहरी गैस वितरण परियोजना का पायलट प्रोजेक्ट बीएचयू और डीरेका में चल रहा है। यहां उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी नही ली जाएगी। दोनो जगह के उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए 1354 रुपये देने होंगे जिनमें आवेदन शुल्क तीन सौ रुपये, जीएसटी 54 रुपये और गैस खपत की अग्रिम शुल्क एक हजार रुपये होगी। पीएनजी(पाइप्ड नेचुरल गैस) के लिए डीरेका और बीएचयू में घर-घर तक कनेक्शन देने का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं अब इन दोनों स्थानों पर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का कार्य शुरू हो गया। इसके अलावा शहर के शिवपुर, सुंदरपुर सहित अन्य हिस्सों में पीएनजी को लेकर सर्वे का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीरेका और बीएचयू के बाहर कनेक्शन शुल्क अलग रखा गया है। पहले स्लैब में सिक्योरिटी मनी नही देना होगा। इसमें 1354 रुपये देने होंगे पर इसमें कनेक्शन चालू रहने तक उपभोक्ता को हर दो महीने तक 100 रुपये देने होंगे। यह कनेक्शन उन उपभोक्ताओं के लिए है जो अस्थाई तौर पर या किराए पर कहीं रह रहे हैं। इसके अलावा दूसरा स्लैब 6354 रुपये का है। इसमें आवेदन शुल्क 300 रुपये, जीएसटी 54 रुपये, गैस खपत अग्रिम शुल्क एक हजार रुपये है। सिक्योरिटी शुल्क पांच हजार रुपये देना होगा। यह कनेक्शन वापस करने पर वापस हो जाएंगे।
विज्ञापन

पीएनजी के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य भी शुरू हो गया है। गेल के डीजीएम गौरी शंकर ने बताया कि पहचान पत्र के तौर पर उपभोक्ता को आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से एक देना होगा। साथ ही स्वामित्व प्रमाण पत्र के तौर पर मकान रजिस्ट्री पेपर/किरायानामा/बिजली बिल//टेलिफोन बिल/सोसाइटी सर्टिफिकेट में से एक देना होगा। डीजीएम ने बताया कि पीएनजी, एलपीजी से 30 प्रतिशत तक सस्ती होगी। उन्होंने पीएनजी के लाभ बताने के दौरान कहा कि यह सुरक्षित, किफायती, निर्बाध आपूर्ति, सिलेंडर व बुकिंग से मुक्ति आदि खूबियों से युक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed