फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिला जेल के स्थान पर विकसित हो कचहरी

जिला जेल के स्थान पर विकसित हो कचहरी

Wed, 22 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल के स्थान पर विकसित हो कचहरी
वाराणसी। जनपद न्यायालय के नए परिसर के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर मंगलवार को जिला जज के विश्राम कक्ष में बैठक हुई। बैठक में जिला जेल को स्थानांतरित कर उसके स्थान पर नया न्यायालय परिसर विकसित कराने की बात सुझाई गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस व अनिल पांडेय ने बताया कि जिला जेल परिसर 68 बीघा जमीन में है। जिला जेल की जमीन पर जनपद न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर को स्थापित किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य विकल्पों पर विचार संभव नहीं है। बैठक में कचहरी परिसर के विस्तार के लिए बनारस क्लब, उद्यान विभाग और मानसिक चिकित्सालय परिसर की जमीनों की भी बात आई लेकिन जेल की जमीन अधिग्रहीत करने पर ही बल दिया गया।
विज्ञापन

इसके लिए जिला जज दो दिन में जिला जेल का दौरा कर जायजा लेंगे। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन इस बाबत लिखित प्रस्ताव देंगे और फिर जिला जज की ओर से हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में जिला जज दिनेश कुमार शर्मा, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, न्यायिक अधिकारी डीसी सामंत, अश्वनी दुबे, अभय श्रीवास्तव, गुलाम उल मदार, सेंट्रल बार व बनारस बार के महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय व आनंद मिश्र, अधिवक्ता नित्यानंद चौबे, कन्हैया सिंह पटेल और कोर्ट मैनेजर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed