फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैशियर को गोली मारकर लूटने वाले तीन हत्थे चढ़े

कैशियर को गोली मारकर लूटने वाले तीन हत्थे चढ़े

Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
कैशियर को गोली मारकर लूटने वाले तीन हत्थे चढ़े
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत जवाहर नगर कॉलोनी में बिजली विभाग के कैशियर जंगबहादुर यादव को गोली मारकर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने जल संस्थान मोड़ से गिरफ्तार कर गुरुवार को वारदात का खुलासा किया। तीनों की शिनाख्त छोटी गैबी के प्रवेश सिंह उर्फ योगेंद्र, छित्तूपुर सिगरा के अभिषेक मसीह और सैयदराजा के शुभम सेठ उर्फ लड्डू के तौर पर हुई है। उनके पास से 1,35,500 रुपये, वारदात में प्रयुक्त कपड़े व जूते, चोरी की दो बाइक, दो कट्टा, चार कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। वारदात की साजिश बिजली विभाग के लिए भूमिगत तार बिछाने वाली कंपनी के कर्मचारी मनीष जायसवाल और उसके साथी राकेश ने रची थी। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सरायनंदन निवासी जंगबहादुर यादव दुर्गाकुंड स्थित विद्युत उपकेंद्र में कैशियर हैं। सात नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने जवाहर नगर कॉलोनी में जंगबहादुर को गोली मारकर उनसे 2.90 लाख रुपये और 2.80 लाख का चेक लूट लिया था। एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने गुरुवार को पुलिस लाइन में बताया कि घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश प्रवेश की तस्वीर ने वारदात की गुत्थी सुलझाने में मदद की। प्रवेश को पहचानने वाले एक शख्स ने फोन कर उसकी तस्दीक कराई। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर तीनों को जल संस्थान मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि वारदात की साजिश मनीष ने रची थी। उसे पता था कि जंगबहादुर रोजाना बिजली बिल के लाखों रुपए लेकर कबीर नगर से कमच्छा जाते हैं। रुपयों की लालच में मनीष ने अभिषेक से संपर्क किया और उसके जरिये प्रवेश व शुभम जुड़े। वारदात के बाद 1,40,000 रुपये तीनोें को मनीष ने दिए और बाकी नगदी व चेक लेकर वह राकेश के साथ भाग गया। एसएसपी ने बताया कि मनीष की लोकेशन वाराणसी और लखनऊ में मिली है। उसे व राकेश को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed