{"_id":"5a00c4174f1c1b7a548bb4a4","slug":"11509999639-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारवाड़ी हिंदू अस्पताल ने पूरे किए सौ साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारवाड़ी हिंदू अस्पताल ने पूरे किए सौ साल
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गोदौलिया स्थित श्रीराम लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। शताब्दी वर्ष करने और 101वें साल में प्रवेश करने पर सोमवार को अस्पताल में सालभर चलने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयुक्त मंत्री गौरी शंकर ने 101वें साल में अस्पताल प्रबंधन की ओर से पूरे साल चलने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक गरीब बच्ची को गोद लेकर उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत अस्पताल में पैदा होने वाली बेटियों के अभिभावकों से कोई खर्च नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे साल शहर और ग्रामीण इलाकों नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें नेत्र परीक्षण, आपरेशन, दांत परीक्षण किया जाएगा। चर्मरोग, श्वास की आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही जांच भी मुफ्त में होगी। इस पर 77 लाख से अधिक रुपये खर्च होंगे। इसे अस्पताल प्रबंधन वहन करेगा।
अस्पताल की स्थापना 1916 में राजस्थान मारवाड़ के निवासी लक्ष्मी नारायण कानोड़िया की अल्प समय में निधन पर उनकेपिता रामजी कानोड़िया ने इस अस्पताल का उद्घाटन किया था। इसमें एलोपैथ, होम्योपैथ और आयुर्वेद तीनों विधाएं की दवा दी जाती है। इस मौके पर पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी, अशोक धवन, प्रेमनाथ मिश्रा मौजूद रहे। संचालन रवि ने किया।