फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती

Thu, 19 Oct 2017 01:50 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती
वाराणसी। दीपावली की पूर्व संध्या और हनुमान जयंती पर काशी की मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। विशाल भारत संस्थान की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नाजनीन अंसारी सहित अन्य महिलाओं ने उर्दू में रचित श्रीराम जी की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन

हुकुलगंज स्थित संस्थान परिसर में हुए कार्यक्रम में पातालपुरी मठ के महंत बालक दास की मौजूदगी में महिलाओं ने रामनाम का दीपक जलाया जिससे सांप्रदायिकता का अंधकार मिटाया जा सके। इस दौरान नाजनीन अंसारी द्वारा लिखित उर्दू में श्रीराम आरती एवं प्रार्थना का लोकार्पण भी किया गया। अंसारी ने कहा कि उर्दू में लिखा है कि अयोध्या है हमारे जियारतगाह का नाम, रहते हैं वहां इमाम-ए हिंद श्रीराम। कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। हम धर्म, नाम बदल सकते हैं लेकिन अपने पूर्वज कैसे बदल सकते हैं।
विज्ञापन

नाजनीन ने कहा कि नफरत के अंधकार को मिटाने के लिए रामनाम का दीपक जलाना चाहिए, तभी उद्देश्य में सफलता मिलेगी। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया में शांति स्थापित करनी है तो राम के आदर्श अपनाने चाहिए। सांप्रदायिकता, भेदभाव, छुआछूत मिटाने का मंत्र हैं राम। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक अजीत प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्णेंदू उपाध्याय, विभा सिंह, नजमा परवीन, शबाना बानो, तस्लीमा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed