फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरएस यादव का चालक अब तक ‘लापता’

आरएस यादव का चालक अब तक ‘लापता’

Tue, 17 Oct 2017 02:15 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
आरएस यादव का चालक अब तक ‘लापता’
वाराणसी। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के निजी चालक महेंद्र मौर्या को दो जिलों की पुलिस और विजिलेंस अब तक तलाश नहीं पाई है। विजिलेंस और पुलिस की ओर से न्यायालय में दायर की गई चार्जशीट में भी महेंद्र का जिक्र नहीं है। आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान भी विजिलेंस महेंद्र का बयान नहीं ले पाई है। यादव की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है।
विज्ञापन

महेंद्र के नाम से ही छावनी क्षेत्र में पचास करोड़ का होटल है। वह यादव की कई बेनामी संपत्तियों में भी हिस्सेदार बताया जाता है। पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय की टीमें होटल पर छापेमारी कर चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिस अधिकारी यादव को जांच में ढील देने के लिए उसकी पैरवी में लगे हुए हैं। शायद इसीलिए महेंद्र के एक माह से वाराणसी में रहने के बाद भी किसी एजेंसी ने उससे संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों की जांच अलग-अलग एजेंसियां कर रही है। चंदौली कोतवाली में दर्ज भ्रष्टाचार संबंधी मुकदमे की जांच विजिलेंस कर रही हैं। मुगलसराय थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना चंदौली पुलिस कर रही है। मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। यादव की गिरफ्तारी के बाद चंदौली पुलिस उसे सबसे पहले छावनी स्थित होटल वेस्ट इन और घर ले कर गई थी। उसी समय पता चला था कि करोड़ों के होटल का मालिक उसका निजी चालक महेंद्र है। जांच-पड़ताल के दौरान महेंद्र के घर कई बार नोटिस चस्पा की गईं लेकिन वह जांच एजेंसियों के पास बयान देने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed