फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अध्यक्ष पद पर विश्वजीत का कब्जा

अध्यक्ष पद पर विश्वजीत का कब्जा

Sun, 15 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर विश्वजीत का कब्जा
रोहनिया। भैरव तालाब स्थित डॉ. राम मनोहन लोहिया कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में विश्वजीत वर्मा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए चुनाव के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सीता पटेल, महामंत्री पर विकास पटेल और पुस्तकालय मंत्री पद पर मंजीत कुमार पटेल निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

लोहिया में छात्रसंघ शनिवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें 1806 मतदाताओं में कुल 1265 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 52 अवैध मत अवैध घोषित किए गए तो 12 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। दोपहर में मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कराई गई। इसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ. सुशील कुमार दुबे ने विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर शिवजीत वर्मा को 522 मत पाकर निवार्चित हुए। उन्होंने सुमित सिंह (393) को 129 मतों से पराजित किया। वहीं, एक अन्य प्रत्याशी अनुराग जायसवाल को 342 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर सीता पटेल 781 मत विजयी हुईं। उन्होंने वीरेंद्र कुमार यादव (237) को 544 मतों के भारी अंतर से हराया जबकि मत धनंजय मिश्रा 182 वोट पाकर तीसरे और आनंद कुमार 44 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर 540 मत पाकर विकास पटेल विजयी घोषित हुए। उन्होंने आशीष कुमार पटेल (393) को 145 मतों से हराया जबकि सतीश कुमार प्रजापति को 320 मत मिले। इसी तरह पुस्तकालय मंत्री पर मनजीत कुमार पटेल 643 मत विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार पटेल को 418 और पंकज को 183 मत मिले। अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. काशीनाथ सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। वहीं, विजयी प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाते रहे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने विजयी प्रत्याशियों को अपने वाहनों से उनके घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed