{"_id":"59bc3b024f1c1bae688b4d4c","slug":"11505508098-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और पीएम के आगमन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और पीएम के आगमन की तैयारी
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर एडीजी जोन बी महापात्रा, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने डीरेका, दुर्गाकुंड, अस्सी घाट, बड़ालालपुर, आराजी लाइन विकासखंड के शहंशाह पुर क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबंद इंतजाम कराने का निर्देश दिया। अफसरों से दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। विकासखंड आराजी लाइन के शहंशाह पुर में निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां पर आयोजित किए जाने वाले पशु आरोग्य केंद्र में पशुओं के चारा एवं पानी का समुचित इंतजाम कर लिया जाए। पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने से संबंधित कैंप लगाने को कहा।
पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर 22 सितंबर को वाराणसी पहुंचेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम बाबतपुर से सीधे बड़ालालपुर स्थित व्यापार सुविधा केंद्र का लोकार्पण करने जाएंगे। यहां से वह डीरेका जाएंगे। रात तक कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है लेकिन सूत्रों की मानें तो शाम को पीएम सफाई का जायजा लेने अस्सी घाट जा सकते हैं। पीएम ने अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छता मुहिम शुरू की थी। इसी के मद्देनजर डीएम समेत अफ सर अस्सी घाट पहुंचे थे। प्रस्तावित कार्यक्रम के सामनेघाट जाने का भी कार्यक्रम नहीं है लेकिन प्रशासन सामनेघाट की तैयारी भी कर रही है। सामनेघाट पुल के निर्माण को पूरा कर फिनिशिंग का काम हो रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम 23 सितंबर को डीरेका से 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और छह योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 23 सितंबर को वह शहंशाहपुर भी जाएंगे। पीएम डीरेका से हेलीकाप्टर से शहंशाहपुर जाएंगे और यहां से हेलीकाप्टर से बाबतपुर जाएंगे।
पीएम इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
-ट्रेड फेसिलिटी सेंटर, सामनेघाट पुल, बलुआ पुल, कज्जाकपुरा गरथौली उपकेंद्र, बत्कर्ष बैंक मुख्यालय, मारकंडेय महादेव में नया घाट, सारंगनाथ तालाब, बुद्धा थीम पार्क, मालवीय एथिक्स सेंटर बीएचयू, दुर्गाकुंड सुंदरीकरण,
विज्ञापन
इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
अमृत योजना में सात पार्कों का सुंदरीक रण, एसटीपी रमना, वरुणा पार में 50 हजार घरों में सीवरेज और पेयजल कनेक्शन