{"_id":"59a08c6c4f1c1b393a8b4afb","slug":"11503693932-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने में बदल देंगे रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने में बदल देंगे रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजकीय औद्योगिक विकास निगम के मुख्य अभियंता अरुण मिश्रा ने पहली बार रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 और फेज-2 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां ही खामियां नजर आई। उन्होंने रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के मंच पर ही मातहतों के साथ मीटिंग शुरू कर दी और कई दिशा-निर्देश दिए। उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि दो महीने में औद्योगिक क्षेत्र बदला नजर आएगा।
दोनों फेज के पार्कों को हरा-भरा बनाने के साथ ही उनकी चहारदीवारी बनाने और दो-दो कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने के साथ ही सभी पार्कों में एलईडी लाइट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की स्वच्छता को लेकर खासा जोर दिया। सड़कों के निर्माण में लगी रोक को हटाने और उन्हें दुरुस्त करने पर भी सहमति बनी। इस बात पर भी सहमति बनी कि डंपिंग ग्राउंड तक उद्यमी अपना कूड़ा पहुंचाएंगे। मुख्य अभियंता ने अपने मातहतों को 15 दिन में पूरी योजना और खर्च का ब्योरा तैयार कर उन्हें भेजने का निर्देश दिया।
इससे पहले फेज-2 के जर्जर यूपीएसआईडीसी भवन में बैठक के दौरान रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याआें से अरुण मिश्रा को अवगत कराया। बैठक में अधिशासी अभियंता आरके चौहान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उद्यमियों ने मुख्य रूप से कौटिल्य जायसवाल, अनुज डिडवानिया, रवि गुप्ता, जय प्रकाश पांडेय, विनीत, विजय, संदीप, अमित, एमएन परासर, श्याम केजरीवाल, राजेश, पीयूष, नरेंद्र उपस्थित रहे।