{"_id":"598389554f1c1bdb6b8b4900","slug":"11501792597-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका विहार में स्वच्छता, शिक्षा की अलख जगाएंगे कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौका विहार में स्वच्छता, शिक्षा की अलख जगाएंगे कैडेट्स
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के 7 यूपी नेवल यूनिट के 60 कैडेट्स का एक दल सितंबर में इलाहाबाद से गाजीपुर तक तीन नावों से गंगा में नौका विहार करेगा। इस दौरान दल गंगा किनारे के गांवों में लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक भी करेगा। नेवल यूनिट की ओर से परेड के साथ ही कैडेट्स को गंगा में नौकायन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
एनसीसी निदेशालय की ओर से इस बार 16 से 25 सितंबर तक नौकायन कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए यूनिट स्तर पर 60 कै डेट्स के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसमें 35 छात्र और 25 छात्रा कैडेट रहेंगी। हर साल इसके लिए दो नाव जाती थी। इस बार तीन नांव पर सवार होकर कैडेट्स निकलेंगे। इलाहाबाद से गाजीपुर तक जलमार्ग की दूरी भी करीब 325 किलोमीटर है और हर दिन कैडेट्स सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक नाव चलाएंगे। कमांडिंग आफिसर कैप्टन बी भट्टाचार्य ने बताया कि यूनिट की ओर से कैडेट्स को नौका विहार कराने के लिए नाव पर टेंट लगाने, नौकायन के दौरान सावधानियां बरतने आदि की जानकारी दी जा रही है।