{"_id":"596a819a4f1c1bd0438b456b","slug":"11500152218-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
हरहुआ/रोहनिया/मिर्जामुराद। शिवपुर, रोहनिया और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्रा और दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक छात्रा और एक युवक घायल हो गए। शिवपुर में नो इंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ागांव क्षेत्र के व्यास बाग (कोइराजपुर) के सामने वाराणसी-बाबतपुर मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम पिंडरा और सीओ बड़ागांव ने आश्वस्त किया कि नो इंट्री में ट्रक आने में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा तब जाकर लोग शांत हुए और शव डेढ़ घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान वाराणसी से बाबतपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यासबाग की रहने वाली हाईस्कूल की दो छात्राएं प्रियांशी गुप्ता उर्फ शिवानी (15) और उसकी सहेली नेहा प्रजापति (15) साइकिल से यूपी कॉलेज पढ़ने जा रही थीं। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप नो इंट्री में घुसे ट्रक ने साइकिल पर पीछे से जोरदार टक्कर मारी तो प्रियांशी की मौत हो गई जबकि नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। नेहा को हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियांशी की मौत की जानकारी पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिसकर्मी अवैध वसूली के चक्कर में नो इंट्री में भी भारी वाहनों को जाने देते हैं।
उधर, मिर्जामुराद थाना के भिखारीपुर में एनएच दो पार कर कांवरिया लेन की ओर जा रहे साइकिल सवार मिर्जापुर के नरायनपुर कछवां बाजार निवासी राजगीर बबलू पटेल (32) को इलाहाबाद से वाराणसी जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बबलू को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बबलू की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी रीना बेसुध हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि दो बच्चों का पिता बबलू काम की तलाश में मोहनसराय जा रहा था।
विज्ञापन
रोहनिया थाना क्षेत्र के शहाबाबाद बाजार में मैजिक की टक्कर से मोपेड सवार असवारी निवासी कमलेश (35) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंगापुर निवासी सागर (30) घायल हो गया। हादसे के बाद मैजिक लेकर चालक मोहनसराय की तरफ भाग निकला। दो बच्चों के पिता कमलेश की मौत की जानकारी पाकर उसकी पत्नी संगीता और पिता शोभनाथ का रो-रोकर बुरा हाल था।