{"_id":"593c59894f1c1b670e8b457d","slug":"11497127305-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर बढ़ाने से गुस्से में उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर बढ़ाने से गुस्से में उद्यमी
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जीएसटी अंतर्गत केक, पेस्ट्री आदि पर करों की बढ़ोतरी के विरोध में काशी बिस्कुट एंड कंफेक्शनरी व्यापार मंडल के संयोजन में शनिवार को लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद खाद्य पदार्थों के सस्ता होने की उम्मीद थी लेकिन उन पर कर बढ़ा दिया गया। नमकीन पर 12 प्रतिशत तक, रस्क और सकरपाला जो कर मुक्त था, उस पर 18 प्रतिशत टैक्स कर दिया गया है। बिस्कुट और टॉफी कंफेक्शनरी पर भी कर बढ़ा दिया गया है।
कहा कि कुटीर उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। महामंत्री राकेश निरंकारी ने कहा कि जो नए जीएसटी के स्लैब हैं। उससे छोटे उद्यमियों को भारी नुकसान होगा। युवा प्रकोष्ठ के वाराणसी अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपप्तिमान देव गुप्ता ने भी विचार रखे। कहा कि कर लगाने से ये कुटीर उद्योग समाप्त हो सकते हैं। संचालन रमेश निरंकारी तथा धन्यवाद राजकुमार ने किया। इस अवसर पर सुशील लखमानी, सन्नी जौहर, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज केशरी, अशोक, सचिन, शाहिद, विकास गुप्ता, रवि, अचल आदि मौजूद रहे।